खटा खट, टका टक लूट शुरू: कर्नाटक में पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने पर बीजेपी नेता मालवीय
कर्नाटक में पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने पर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने 'X' पर लिखा है, "खटा खट, टका टक लूट शुरू।" मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर वाला एक पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें लिखा है 'हाथ बदल रहा हालात'। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा सेल्स टैक्स बढ़ाए जाने पर पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़े हैं।
read more at ABP न्यूज़


