महाराष्ट्र में चुनाव नहीं लड़ेगी AAP, केजरीवाल MVA प्रत्याशियों का करेंगे प्रचार
आम आदमी पार्टी (आप) ने एलान किया है कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा है, "महाराष्ट्र चुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।" इससे पहले, आप ने कहा था कि वह महाराष्ट्र में एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी।
read more at ABP न्यूज़


