टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने राशिद खान
अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग के पहले क्वॉलिफायर में 2 विकेट लेकर टी20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा 633 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। इससे पहले ड्वेन ब्रावो के नाम 631 विकेट लेने का रिकॉर्ड था। राशिद ने 461 मैचों में 161 टी20 इंटरनैशनल विकेट जबकि घरेलू व फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट में 472 विकेट लिए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


