Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शोक समारोह के लिए लगा था बुफे, टूरिस्ट्स ने समझा रेस्टोरेंट और पहुंच गए खाने

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 14 February 2026
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, थाइलैंड घूमने गए एक जर्मन कपल को भूख लगी तो उन्होंने एक गली में कुर्सी-टेबल लगा देख उसे रेस्टोरेंट समझ लिया और वहां बैठकर मेन्यू आने का इंतज़ार करने लगे। इसके बाद एक शख्स ने उनसे बात की और बताया कि यह कोई रेस्टोरेंट नहीं बल्कि शोक समारोह के लिए आयोजित भोज है।