दिल्ली में 'महिला सम्मान योजना' का रजिस्ट्रेशन शुरू, केजरीवाल ने किया पहला रजिस्ट्रेशन
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी विधानसभा सीट नई दिल्ली के किदवई नगर पहुंचकर 'महिला सम्मान योजना' का पहला रजिस्ट्रेशन किया। उन्होंने महिलाओं को रजिस्ट्रेशन की पर्ची भी काटकर दी। इस दौरान उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी भी मौजूद रहीं। वहीं, 'संजीवनी योजना' का रजिस्ट्रेशन सनलाइट कॉलोनी-2 (जंगपुरा) में आज शाम 4 बजे होगा।
read more at हिन्दुस्तान


