Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कनाडा में 'इंडिया डे परेड' के दौरान खालिस्तानियों ने फाड़ा तिरंगा

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 19 August, 2024
टोरंटो (कनाडा) में 'इंडिया डे परेड' के दौरान खालिस्तानियों के एक समूह ने कथित तौर पर भारतीय झंडा फाड़ दिया। वीडियो में समूह 'भारतीय हिंदुओं, भारत वापस जाओ' के नारे लगाते दिखा। एक अन्य समूह वीडियो में 'भारत माता की जय' के नारे लगाते नज़र आया। कनाडा में 15 अगस्त के बाद पहले रविवार को यह परेड आयोजित होती है।
read more at Hindustan Times