'नंबरों के बदले सेक्स' के आरोप में कांग्रेस सांसद अकोइजम को राहत, JNU के आदेश पर लगी रोक
दिल्ली हाईकोर्ट ने जेएनयू के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम की बर्खास्तगी पर रोक लगा दी है। जेएनयू ने 11 छात्राओं की यौन उत्पीड़न और 'नंबरों के बदले सेक्स' की शिकायतों पर 9 अक्टूबर को उन्हें बर्खास्त किया था। सांसद ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया था।
read more at Livehindustan


