दिल्ली की न्यू रोहतक रोड पर 31 जनवरी तक ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, एडवाइज़री जारी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइज़री में बताया है कि अंडरग्राउंड केबल मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन कार्य के कारण न्यू रोहतक रोड पर 31 जनवरी तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। पहाड़गंज/नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सराय रोहिल्ला और रानी झांसी रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने X पर वैकल्पिक रास्तों की जानकारी साझा की है।
read more at हिन्दुस्तान


