Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नेपाल की बाढ़ में बहकर आया बैंक लॉकर, लोगों ने निकाल लिए 92 लाख कैश; 29 गिरफ्तार

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Saturday, 29 August, 2026
नेपाल में रसुवा इलाके से भोटेकोशी नदी के तेज़ बहाव में बहकर त्रिशूली नदी तक पहुंचे एक बैंक के लॉकर को तोड़कर पैसे चुराने के आरोप में पुलिस ने 29 लोगों को हिरासत में लिया है। इनके पास से 92,68,505 नेपाली रुपये की नकदी बरामद की गई है। पकड़े गए अधिकांश आरोपी गल्छी-4 के मास्टर गांव के निवासी हैं।