Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूके में नए इलाज के बाद कुछ ही हफ्तों में घटकर आधा हुआ शख्स का ब्रेन ट्यूमर

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 30 October, 2024
यूके में एक नई रेडियोऐक्टिव थेरेपी के बाद एक 62-वर्षीय शख्स का ब्रेन ट्यूमर घटकर आधा हो गया। यह शख्स ग्लाइयोब्लास्टोमा ब्रेन कैंसर के इलाज के ट्रायल का पहला मरीज़ था। इस थेरेपी में कैंसर सेल्स को खत्म करने के लिए रेडियोऐक्टिव तत्वों को सीधे ट्यूमर में डाला गया। यह ट्रायल यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन हॉस्पिटल्स एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट में हुआ।
read more at UCLH