डीएम के पैर छूने के लिए झुके बिहार के CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, वीडियो हुआ वायरल
पटना (बिहार) में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार वहां मौजूद डीएम त्यागराजन एसएम के पैर छूने के लिए झुके जिसका वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि, डीएम ने तुरंत उनका हाथ पकड़ लिया और हाथ जोड़कर नमस्कार किया। कई सोशल मीडिया यूज़र्स उनकी तारीफ कर रहे हैं जबकि कई इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे।
read more at Times Now नवभारत


