ग्रेटर नोएडा में होटल की खिड़की से गिरकर इन्वेस्ट यूपी के GM की हुई मौत
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामिल होने आए इन्वेस्ट यूपी के महाप्रबंधक हरगोविंद सिंह (63) की ग्रेटर नोएडा के एक होटल की खिड़की से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रखकर सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल की जांच शुरू की है।
read more at Livehindustan


