क्या नस्लभेदी टिप्पणियां कभी रुकेंगी?: अटली पर कपिल शर्मा के जोक पर सिंगर चिन्मयी
कॉमेडियन कपिल शर्मा द्वारा शो के दौरान 'जवान' के डायरेक्टर अटली के लुक पर किए गए मज़ाक की सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने आलोचना की है। उन्होंने कहा, "क्या 'कॉमेडी' के नाम पर त्वचा के रंग पर की गई नस्लीय टिप्पणियां कभी रुकेंगी?" दरअसल, कपिल ने कहा था, "आप किसी से मिलने गए हों...और उसे लगा हो कि अटली कहां है?"


