Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत कृषि उत्पादों पर 100% टैरिफ लगाता है, अब जैसे को तैसे का समय है: अमेरिका

short by श्वेता यादव / on Tuesday, 1 April, 2025
अमेरिका में वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी कृषि उत्पादों पर भारत 100% टैरिफ लगाता है जिससे अमेरिकी उत्पादों के लिए कुछ विदेशी बाज़ारों तक पहुंचना 'लगभग असंभव' हो गया है। उन्होंने कहा, "ये देश लंबे समय से हमारे देश को लूट रहे हैं। अब जैसे को तैसे का समय है।"
read more at Hindustan Times