Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आरंभ और प्रारंभ में क्या अंतर होता है?

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 19 November, 2024
हिंदी की अनुभवी शिक्षिका सुनीता सिन्हा के अनुसार, आरंभ शब्द का अर्थ कोई नया काम शुरू करने से होता है। उदाहरण के लिए, 'चलिए भोजन आरंभ कीजिए'। वहीं, जब कोई काम किसी विराम के बाद दोबारा शुरू होता है तब प्रारंभ शब्द का प्रयोग किया जाता है, जैसे- 'तबीयत ठीक होने के बाद उसने विद्यालय जाना प्रारंभ कर दिया है'।
read more at YouTube