प्यार उम्र का मोहताज नहीं है: 26 साल छोटी लड़की से शादी करने पर ऐक्टर साहिल खान
फिल्म 'स्टाइल' फेम 48-वर्षीय अभिनेता साहिल खान ने पत्नी मिलेना एलेक्जेंड्रा से उम्र में 26 साल का फासला होने पर कहा है, "प्यार उम्र का मोहताज नहीं है। हमारी कहानी भी ऐसी ही है।" वहीं, मिलेना ने कहा कि प्यार का कनेक्शन समझदारी, और आपसी तालमेल से होता है। दोनों ने 9-फरवरी को दुबई के बुर्ज खलीफा में शादी की।


