FSSAI में डायरेक्टर समेत 33 पदों पर निकली भर्ती, ₹2 लाख तक होगी सैलरी
भारतीय खाद्य सुरक्षा व मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने डायरेक्टर समेत 33 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं और उम्मीदवारों को आवेदन की हार्ड कॉपी प्राधिकरण के पते पर भेजनी होगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹35,400-₹2,15,900/माह वेतन मिलेगा।
read more at ABP न्यूज़


