Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों से कभी हाथ नहीं मिलाएगी भारतीय टीम? सूर्यकुमार ने दिया जवाब

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 30 September 2025
भारतीय टी20I कप्तान सूर्यकुमार यादव से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या भारतीय टीम पाकिस्तानी खिलाड़ियों से कभी हाथ नहीं मिलाएगी? सूर्यकुमार ने जवाब दिया, "मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा? अगले मैच में पाकिस्तान के साथ क्या होगा? वैसे भी हम (भारत-पाकिस्तान) सिर्फ मल्टीनेशन टूर्नामेंट में खेलते हैं। ऐसे में उस समय जो कुछ होगा देखा जाएगा।"