सीरिया की राजधानी दमिश्क में घुसे विद्रोही, विमान से अज्ञात जगह के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति बशर
सीरिया में विद्रोही गुटों ने रविवार को दावा किया कि वे राजधानी दमिश्क में प्रवेश कर चुके हैं। दमिश्क में गोलीबारी की आवाज़ें सुनी गई हैं। रॉयटर्स ने दो सीरियाई अधिकारियों के हवाले से कहा कि राष्ट्रपति बशर अल-असद विमान में सवार होकर अज्ञात जगह चले गए हैं। बशर के ऑफिस ने उनके देश छोड़ने के दावों को नकारा है।
read more at हिन्दुस्तान


