लेबनान के साथ तनाव बढ़ने पर इज़रायली सेना ने तैनात किए अतिरिक्त रिज़र्व सैनिक
इज़रायली सेना लेबनान के साथ तनाव बढ़ने के बीच अतिरिक्त रिज़र्व सैनिकों को तैनात कर रही है। इज़रायली सेना ने शनिवार को बताया कि वह रिज़र्व सैनिकों की 3 बटालियन को सक्रिय कर रही है। इससे पहले इज़रायली सेना ने 2 बटालियन को संभावित ज़मीनी आक्रमण के मद्देनज़र प्रशिक्षण देने के लिए उत्तरी इज़रायल भेजा था।
read more at भाषा


