पाकिस्तान में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरा वाहन, 7 लोगों की हुई मौत व 6 घायल
पुलिस ने बताया है कि खैबर पख्तूनख्वा (पाकिस्तान) के बुनेर ज़िले में शनिवार को एक वाहन के खाई में गिरने से कम-से-कम 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल पुलिस, वाहन के ब्रेक फेल हो गए थे जिसके चलते वह अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
read more at भाषा


