Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

NCLT ने दी ICICI सिक्योरिटीज़ की डीलिस्टिंग को मंज़ूरी

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 9 October, 2024
नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की अहमदाबाद बेंच ने बुधवार को आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज़ के डीलिस्टिंग को मंज़ूरी दे दी। आईसीआईसीआई बैंक के बोर्ड ने जून 2023 में डीलिस्टिंग प्लान को मंज़ूरी दे दी थी लेकिन माइनॉरिटी शेयरधारकों ने इसे लेकर आपत्ति जताई थी। गौरतलब है, इससे पहले एनसीएलटी, मुंबई भी डीलिस्टिंग की मंज़ूरी दे चुका है।