मुंबई के Blinkit यूनिट में मिले कॉकरोच, फूड लाइसेंस सस्पेंड
महाराष्ट्र FDA ने स्वच्छता उल्लंघनों के चलते Blinkit की मुंबई यूनिट का फूड लाइसेंस सस्पेंड किया है। जांच में बड़ी संख्या में कॉकरोच, खाने-पीने की चीज़ों को ठीक से न रखना, एक्सपायर्ड और खराब प्रोडक्ट मिले। अधिकारियों ने पेस्ट कंट्रोल, कचरा प्रबंधन और सुरक्षा उपकरणों की कमी भी पाई। अगले आदेश तक यह यूनिट खाने-पीने की चीज़ें बेच/बांट नहीं सकती।
read more at इंडिया टीवी


