Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में पिता की हत्या का बदला लेने के लिए शख्स ने 27 साल बाद कराया प्रिंसिपल का मर्डर

short by ऋषि राज / on Tuesday, 29 October, 2024
भदोही (यूपी) ज़िले की पुलिस ने इंद्र बहादुर सिंह नैशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल योगेंद्र बहादुर सिंह की हत्या के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 27 साल पहले इसी कॉलेज में नियुक्त अजय बहादुर सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए उनके बेटे सौरभ सिंह ने सुपारी देकर प्रिंसिपल की हत्या कराई।