Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेगूसराय में गलत अनाउंसमेंट के चलते मची अफरा-तफरी में चलती ट्रेन से कूदे यात्री, कई घायल

short by खुशी / on Thursday, 20 June, 2024
बेगूसराय (बिहार) में बुधवार को गलत अनाउंसमेंट के चलते अफरा-तफरी मचने के बाद कई यात्री चलती ट्रेन से कूद गए जिसमें 12 से अधिक लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनाउंसर ने ट्रेन संख्या 01066 को 01664 बताकर अनाउंसमेंट की थी व यात्रियों के चढ़ने के बाद गलती का पता चलने पर वे चलती ट्रेन से कूदने लगे।