माता-पिता को बच्चों संग फ्रेंडली होना चाहिए लेकिन उनका दोस्त नहीं बनना चाहिए: अभिषेक बच्चन
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने माता-पिता व बच्चों के रिश्तों को लेकर कहा है कि माता-पिता को बच्चों संग फ्रेंडली होना चाहिए लेकिन उनका दोस्त नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा, "आप मां-बाप है, आप बच्चों की रक्षा और उनका मार्गदर्शन करने के लिए हैं। हालांकि इतना फ्रेंडली होना चाहिए कि बच्चे आपसे अपने मन की बात आसानी से कह सकें।"
read more at हिन्दुस्तान


