भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्रैश हुआ पाकिस्तान का शेयर बाज़ार
भारत के पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद बुधवार को पाकिस्तान का शेयर बाज़ार कराची स्टॉक एक्सचेंज-100 (केएसई-100) करीब 6,500 अंक टूट गया। मार्केट ऐनालिस्ट ने इस गिरावट का कारण भारत के साथ सैन्य टकराव को बताया है। गौरतलब है कि भारतीय सशस्त्र बलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत 9 ठिकानों को निशाना बनाया।
read more at हिन्दुस्तान


