विधानसभा चुनाव का टिकट न मिलने से नाराज़ हरियाणा के पूर्व मंत्री ने सीएम से नहीं मिलाया हाथ
हरियाणा विधानसभा चुनाव का टिकट ना मिलने से नाराज़ राज्य के पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हाथ नहीं मिलाया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में सैनी के हाथ आगे बढ़ाने पर काम्बोज उन्हें नमस्ते कर आगे बढ़ते दिख रहे हैं। काम्बोज ने बीजेपी के अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
read more at ABP न्यूज़


