यूपी के नए मुख्य सचिव होंगे मनोज कुमार सिंह, दुर्गा शंकर मिश्र को नहीं मिला चौथा सेवा विस्तार
उत्तर प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिल गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 1988 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल आज (30 जून 2024) समाप्त हो रहा है और मिश्र को 3 बार सेवा विस्तार दिया गया था।
read more at हिन्दुस्तान


