यादवों व मुसलमानों का काम नहीं करूंगा: बिहार में जेडीयू के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर
सीतामढ़ी (बिहार) से जेडीयू के नवनिर्वाचित सांसद देवेश चंद्र ठाकुर एक वीडियो में कहते दिख रहे हैं, "यादवों व मुसलमानों का मेरे यहां स्वागत है, आप आइए चाय पीजिए...लेकिन काम के बारे में मत बोलिए...आपका काम नहीं करूंगा।" इसपर आरजेडी नेता अर्जुन राय ने कहा, "ऐसे जनप्रतिनिधि की सदस्यता समाप्त हो।" ठाकुर बिहार विधान परिषद के सभापति रह चुके हैं।
read more at हिन्दुस्तान


