तमिलनाडु में कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास घूम रहे 6 रूसी नागरिक पकड़े गए
तमिलनाडु के कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र क्षेत्र के पास मंगलवार को घूम रहे 6 रूसी नागरिकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, स्थानीय मछुआरों ने सोमवार को एक महिला समेत रूसी नागरिकों को अपने तटीय गांव इदिंथाकारई में घूमते हुए देखा था जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी।
read more at PTI


