थोड़ा लेट से सोकर उठते हैं: दही-चूड़ा भोज में भाई तेजस्वी यादव की गैर-मौजूदगी पर तेज प्रताप
बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया जिसमें कई नेताओं ने शिरकत की। भोज में भाई तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप ने कहा, "न्यौता भेज दिया है...हमारे छोटे भाई हैं...थोड़ा लेट से सोकर उठते हैं।" भोज में उनके पिता लालू यादव शामिल हुए।
read more at हिन्दुस्तान


