शराब तस्करों ने बिहार में किया जुगाड़, बाइक की टंकी में शराब ले जाते पकड़े गए
पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में जुगाड़ कर बाइक की पेट्रोल की टंकी में शराब भरकर ले जाते हुए तीन तस्करों को पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर वैशाली में गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2 बाइक और 83 लीटर देसी शराब बरामद हुई। बाइक चलाने के लिए एक बोतल में पेट्रोल भरकर उसे इंजन से जोड़ा गया था।
read more at News18 हिंदी


