पूर्व IPS अफसर शिवदीप लांडे ने बनाई पार्टी, बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का किया एलान
बिहार पुलिस में आईजी रहे पूर्व आईपीएस अफसर शिवदीप वामनराव लांडे ने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई है। उन्होंने पार्टी का नाम 'हिंद सेना' रखा है। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी बिहार में आने वाला विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, "जो भी लोग बिहार को बदलना चाहते हैं या बिहार में बदलाव चाहते हैं उन सबका पार्टी में स्वागत है।"
read more at ABP न्यूज़


