Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इशान किशन की आईपीएल सैलरी में ₹4 करोड़ की हुई कटौती, SRH ने ₹11.25 करोड़ में खरीदा

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 24 November, 2024
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ इशान किशन को सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) ने ₹11.25 करोड़ में खरीदा है। मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने भी 26 वर्षीय इशान के लिए बोली लगाई। इशान को मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने रिलीज़ किया था। गौरतलब है, आईपीएल 2024 में उनकी सैलरी ₹15.25 करोड़ थी।
read more at IPLT20