Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने सबसे लंबे समय तक पीएम रहने के मामले में इंदिरा गांधी को पछाड़ा, सिर्फ नेहरू से हैं पीछे

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday, 25 July, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इंदिरा गांधी को पछाड़कर भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं। इंदिरा 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक 4,077 दिन प्रधानमंत्री रही थीं। जवाहरलाल नेहरू सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे जिन्होंने 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक 16 साल और 286 दिन तक पद संभाला।