Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प्रदूषण के बीच दिल्ली एयरपोर्ट से 15 उड़ानें की गईं डायवर्ट, 100 से अधिक विमान हुए लेट

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 18 November, 2024
दिल्ली में वायु प्रदूषण के बीच खराब विज़िबिलिटी के चलते सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट से 15 विमानों को डायवर्ट किया गया और 100 से अधिक उड़ानें लेट हो गईं। पीटीआई के मुताबिक, यह डायवर्ज़न सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे के बीच हुआ। कुछ पायलट्स कम विज़िबिलिटी में परिचालन के लिए प्रशिक्षित नहीं थे इसलिए यह फैसला लिया गया।