क्या होती है पेट्रोलियम डाइट?
विशेषज्ञों के अनुसार, 'पेट्रोलियम डाइट' का अर्थ होता है ऐसे प्रोसेस्ड फूड का सेवन करना जिसमें पेट्रोलियम के डेरिवेटिव्स हों। इनमें ऐसे आर्टिफिशियल फूड डायस भी होते हैं जो बच्चों में हायपरऐक्टिविटी पैदा कर सकते हैं जैसे कि ब्यूटिलेटेड हायड्रोक्सीएनिसोल जो हॉर्मोन्स को प्रभावित करता है। हाल ही में मिलियनेयर ब्रायन जॉनसन ने 'पेट्रोलियम डाइट' लेने की बात बताई थी।


