यूपी में सड़क किनारे भगवा कपड़ों में बेहोश पड़ा मिला ऑस्ट्रेलियाई नागरिक
रायबरेली (यूपी) में सड़क किनारे भगवा कपड़ों में एक विदेशी युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला है जिसे ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने पुष्टि की है कि वह ऑस्ट्रेलिया का निवासी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहा था और उसके हाथ-पैर पर चोटों के निशान हैं।
read more at News18 हिंदी


