Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेडरूम में घुस गए सांड और गाय तो अलमारी में छिप गई महिला, हरियाणा का वीडियो हुआ वायरल

short by खुशी / on Thursday, 27 March, 2025
फरीदाबाद (हरियाणा) की डबुआ कॉलोनी में बुधवार को एक गाय और सांड एक घर के बेडरूम में घुस गए जिनसे बचने के लिए महिला करीब 2 घंटे तक अलमारी में छिपी रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों पशु बेडरूम से बाहर निकले।