विद्या बालन ने अपना फेक AI वीडियो किया शेयर, कहा- मेरे ऐसे कई वीडियो हो रहे सर्कुलेट
ऐक्ट्रेस विद्या बालन ने इंस्टाग्राम पर अपना फर्ज़ी एआई वीडियो शेयर कर लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है। उन्होंने लिखा, "सोशल मीडिया और वॉट्सऐप पर...मेरे ऐसे कई वीडियो सर्कुलेट हो रहे हैं...इन्हें बनाने या इनके प्रसार में मेरी कोई भागीदारी नहीं है।" उन्होंने लोगों से ऐसे वीडियो शेयर करने से पहले उन्हें वेरिफाई करने की अपील की है।
read more at हिन्दुस्तान


