PSL 2025 की विजेता बनी शाहीन अफरीदी की टीम, मिली ₹4.26 करोड़ की प्राइज मनी
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2025 का खिताब शाहीन शाह अफरीदी की टीम लाहौर कलंदर्स ने जीता है। लाहौर में खेले गए फाइनल में लाहौर कलंदर्स ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 6 विकेट से हराया। चैंपियन बनी लाहौर कलंदर्स को करीब ₹4.26 करोड़ की प्राइज मनी मिली। वहीं, मैच में हार झेलने वाली टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स को करीब ₹1.70 करोड़ मिले।
read more at हिन्दुस्तान


