शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर लड़की पर कर्नाटक में युवक ने फेंका तेज़ाब, फिर खुद को लगाई आग
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक) में 20-वर्षीय युवक ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर 18-वर्षीय लड़की के चेहरे पर टॉयलेट साफ करने वाला तेज़ाब फेंक दिया। बकौल पुलिस, हमले के बाद आरोपी ने लड़की के घर के बाहर खुद पर डीज़ल डाला और फिर आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लड़की को मामूली चोटें आई हैं जबकि युवक 70% जल गया है।
read more at इंडिया टीवी


