जैकी श्रॉफ की फेक 'लास्ट विल' वायरल, पौधे को बनाया फार्महाउस का केयरटेकर
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फेक 'लास्ट विल ऐंड टेस्टामेंट' शेयर किया है। इसमें लिखा है, "मैं अपने फार्महाउस की देखभाल की ज़िम्मेदारी स्पाइडर प्लांट को देता हूं...पौधों की देखभाल/खाद/बागवानी उपकरणों के लिए ₹99 लाख अलग रखे जाएंगे।" 'जस्ट अ जोक भिड़ू' के स्टैंप वाले इस विल पर जैकी का साइन भी नज़र आया।
read more at ABP न्यूज़


