'टफ परीक्षा पास की लेकिन सेमी न्यूड्स...' अपूर्वा की 'कमाई' पर IITian ने लिखा पोस्ट, हुई आलोचना
इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा की कमाई पर एक पूर्व आईआईटी छात्रा के पोस्ट की आलोचना हो रही है। उसने लिखा, "भारत की सबसे कठिन इंजीनियरिंग परीक्षा पास की...आज मुझे 100 लोग भी नहीं जानते...रील, लाल लिपस्टिक, सेमी न्यूड्स और गाली-गलौज...करके ₹41 करोड़ बना सकते हैं।" एक यूज़र ने लिखा, "आपने आईआईटी के लिए...पढ़ाई की...अपूर्वा ने शोहरत चुनी...उन्होंने भी मेहनत की होगी।"
read more at Instagram


