Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दाऊद इब्राहिम को 'डॉन' लेकिन लॉरेंस बिश्नोई को 'गैंगस्टर' क्यों कहते हैं?

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 20 October, 2026
दाऊद इब्राहिम, छोटा राजन जैसे अपराध सरगनाओं के लिए 'अंडरवर्ल्ड डॉन' जबकि लॉरेंस बिश्नोई के लिए आमतौर पर 'गैंगस्टर' शब्द का इस्तेमाल होता है। गैंगस्टर किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा होता है। वह गैंग का संचालक/लीडर या सदस्य भी हो सकता है जबकि अपराध की पुरानी व्यवस्था में अपराधी परिवार/गिरोह के सबसे ऊपर बैठे बॉस को 'डॉन' कहा जाता था।