UP में ₹5 लाख में बिका 15 दिन का बच्चा, मां-बाप ने लिए ₹2 लाख; 6 लोग हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 15 दिन के नवजात को ₹5 लाख में बेचने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे के माता-पिता ने ₹2 लाख लिए। बिचौलियों ने बच्चे को हरिद्वार के एक नि:संतान दंपति को बेचा था। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने बच्चे के माता-पिता समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया है।
read more at Livehindustan


