पन्ना के अलावा एमपी के 2 और ज़िलों में हो सकती हैं हीरे की खदानें, GSI ने किया चिह्नित
मध्य प्रदेश में पन्ना के अलावा 2 और ज़िलों में हीरे की खदानें हो सकती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) ने सर्वे कर ग्वालियर और शिवपुरी ज़िले के 35 गांवों को चिह्नित किया है जहां खदानें हो सकती हैं। बकौल रिपोर्ट्स, जीएसआई ने दोनों ज़िलों के राजस्व, वन और आरक्षित वन भूमि की जानकारी मांगी है।
read more at हिन्दुस्तान


