बांग्लादेश में बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अब तक 59 लोगों की हुई मौत, 50 लाख+ प्रभावित
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया समन्वय केंद्र (NDRCC) के अनुसार, बांग्लादेश में अगस्त में आई बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 41 पुरुषों, 6 महिलाओं और 12 बच्चों सहित कम से कम 59 लोगों की मौत हुई है। वहीं, बाढ़ की वजह से 11 ज़िलों में करीब 54 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और इसके कारण हज़ारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।
read more at हिन्दुस्तान


