यूपी में 11 लोगों की मौत का 'ज़िम्मेदार' पटाखा फैक्ट्री का मालिक एनकाउंटर के बाद हुआ अरेस्ट
कौशांबी (यूपी) में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में 11 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक नौशाद को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घेराबंदी के दौरान नौशाद ने टीम पर फायरिंग की व जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। बकौल रिपोर्ट्स, नौशाद शहर छोड़कर भागने की फिराक में था।
read more at News18 हिंदी


